CG WEATHER: Impact of Cyclone ‘Akwan’ in Chhattisgarh, heavy rain and strong winds alert issued for two days
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में तापमान में गिरावट, आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
और बढ़ सकता है ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट! चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ मचाएगा हलचल
इन इलाकों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बस्तर संभाग के साथ मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

