BREAKING CG NEWS

CG FRAUD CASE: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप!  बीजेपी नेत्री पर गिरी गाज

Share this

CG FRAUD CASE: Allegations of extorting lakhs in the name of providing jobs! Crackdown on BJP leader

जांजगीर-चांपा। जिले के महिला थाना में संचालित परिवार परामर्श केंद्र की एक और काउंसलर की नियुक्ति पुलिस अधीक्षक ने रद्द कर दी है। बीजेपी नेत्री और परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संतोषी दुबे को एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने पद से हटा दिया है। उनके खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और काम नहीं दिलाने की शिकायत सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी पारस जैन ने आरोप लगाया है कि संतोषी दुबे ने एनजीओ के माध्यम से पांच अलग-अलग स्थानों पर काम दिलाने का भरोसा दिया था। इसके बदले संतोषी दुबे को डेढ़ लाख रुपये और उनके एक सहयोगी को साढ़े तीन लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए गए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो संबंधित लोगों को काम दिलाया गया और न ही पैसे वापस किए गए।

CG FRAUD CASE: नौकरी का झांसा, 2 लाख की वसूली! BJP नेत्री पर गंभीर आरोप

काफी समय तक समाधान नहीं मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मामला सामने आने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने संतोषी दुबे को परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर पद से हटा दिया है।

जांच के लिए दो अधिकारियों को जिम्मेदारी

मामले की जांच परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी और अजाक थाना के डीएसपी को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों को शिकायत से जुड़े आरोपों और लेन-देन की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह के भीतर परिवार परामर्श केंद्र की दूसरी महिला काउंसलर की नियुक्ति रद्द की गई है। इससे पहले बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य और काउंसलर पूजा राठौर की नियुक्ति भी निरस्त की गई थी। उनके खिलाफ रायपुर निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत की थी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *