BREAKING CG NEWS

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट! चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ मचाएगा हलचल

Share this

CG WEATHER UPDATE: Rain alert in Chhattisgarh amid cold! Cyclone ‘Akwan’ will cause a stir

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शांत हो चुके मौसम में फिर खलबली मचने वाली है. धीरे-धीरे बढ़ती ठंड के दौरान बादल जमकर बरसने की तैयारी में है. बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान अकवान का प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदलने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की संभावना है.

ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 18 से 23 नवंबर में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के काफी जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान बादल गरजने-चमकने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती है. हवाएं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहेगी, जो झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है.

CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न! Cyclone Akvan के असर से इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और आज 17 नवंबर की शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर और तेज होकर ‘प्रचंड चक्रवाती तूफान’ में बदलने की संभावना जताई गई है. वहीं इसके बाद 19 नवंबर की सुबह तक यह और ताकतवर होकर ‘अति प्रचंड चक्रवाती तूफान’ का रूप ले सकता है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 20 नवंबर 2026 की दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकरा सकता है. इस दौरान तूफान की स्थिति ‘अति प्रचंड चक्रवाती तूफान’ जैसी होगी. इसकी हवा की निरंतर गति 120 से 130 किमी प्रति घंटा रहने और झोंकों की रफ्तार 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *