BREAKING SPORTS NEWS

MS Dhoni Retirement: IPL को MS Dhoni ने कहा अलविदा!

Share this

MS Dhoni Retirement: IPL को MS Dhoni ने कहा अलविदा!

नई दिल्ली। महान कप्तानों में शुमार एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। वह अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

 

धोनी ने यूं तो साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, वह आईपीएल खेल रहे थे। पिछले सीजन तो वह चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेले थे और इस बार उन्होंने अब आईपीएल को भी अलविदा कह दिया।

 

टीम को दिलाए पांच खिताब

धोनी साल 2008 यानी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ थे और उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार खिताब जीता। 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था। साल 2015, 2016 में चेन्नई को बैन कर दिया गया था। 2019 तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने हर सीजन प्लेऑफ खेला था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।

 

उनके बारे में जानकारी देते हुए सीएसके ने लिखा, “जीवन में एक बार आने वाला खिलाड़ी। एक नया रोल। हमेशा का रिश्ता। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर का पद संभाल लिया है। अनगिनत जीतें, चुनौतीपूर्ण समय और उन यादों के साथ जो हमारे दिल में हमेशा रहेंगी, हमारा नेतृ्त्व करने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने तक, एमएस शुरुआत से हमारे सफर का हिस्सा रहे। चेन्नई हमेशा से उनका घर होगा।”

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *