BREAKING CG NEWS

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला स्तरीय शिक्षा समिति का चुनाव संपन्न, सतीश भारद्वाज बने अध्यक्ष

Share this

Satish Bhardwaj elected president of district-level education committee of progressive Chhattisgarh Satnami Samaj

बिलाईगढ़(धनेश यादव बिलाईगढ़ मो.9098386811):  प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला जांजगीर-चांपा की जिला स्तरीय शिक्षा समिति का चुनाव 11 नवंबर को चांपा स्थित केरा झिरिया सतनाम धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस चुनाव में जिले के पांच विकासखंडों के अधिकारी-कर्मचारियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चुनाव के माध्यम से शिक्षा समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रांतीय सदस्य यादराम हिरवानी तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूषण खटकर ने की। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ डी.एल. डहरिया, दिनेश कुमार लहरे, डमरू प्रसाद मनहर, वेंकट रमण पाटले, बहुजन कल्याण संघ शिवरीनारायण के अध्यक्ष विभीषण पात्र सहित हरीश मीरी, लक्ष्मी भारद्वाज, जयप्रकाश निराला, गोसाई प्रसाद भारद्वाज, बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश कुमार खांडे, पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष चीनीराम खूंटे, अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर मीरी, बहिंदीह ब्लॉक अध्यक्ष रमहैया खूंटे, बिर्रा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य बी.के. डहरिया, राजमहंत रामायण भार्गव एवं अंजुम सरकार उपस्थित रहे।

चुनाव में जिला जांजगीर-चांपा की शिक्षा समिति के लिए सतीश भारद्वाज को अध्यक्ष, रमेश भारद्वाज, संजय कुमार मनहर, विश्वनाथ एवं श्रीमती रामबाई लहरे को उपाध्यक्ष तथा भैरव रातें को सचिव और संतोष बंजारे को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मनीराम खूंटे को सह सचिव बनाया गया। समिति में चार संरक्षक नियुक्त किए गए, जिनमें बी.पी. पाटले (पूर्व प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय पामगढ़), बी.के. डहरिया, डॉ. टी.एस. मिर्जा एवं डॉ. धरम लहरे शामिल हैं। इसके अलावा कृष्णा डहरिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते सामाजिक एवं शैक्षणिक परिवेश में समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है। वक्ताओं ने समाज के वंचित एवं सुविधाओं से दूर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने, शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली बाधाओं को दूर करने तथा शासन की शैक्षणिक योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने तथा नई पीढ़ी को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *