BREAKING CG NEWS

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, CM साय बोले- पूरी हो चुकी हैं तैयारियां

Share this

Paddy procurement has started in Chhattisgarh from November 15, CM Sai said – preparations have been completed

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भोपाल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। भोपाल रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान CM साय ने धान खरीदी को लेकर कहा कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड धान खरीदी की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जा रही है। सरकार इसकी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

वहीं जनजाति गौरव दिवस को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश में भी इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजाति गौरव दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

बता दें कि CM साय भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की स्वर्गीय माता की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की माता जी का तेरहवीं कार्यक्रम है। इसमें शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *