BREAKING CG NEWS

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में ठंड का यू-टर्न! न्यूनतम तापमान में थमेगी गिरावट

Share this

CG Weather Today: U-turn of cold in Chhattisgarh! Minimum temperature will stop

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिवाली से पहले से ही प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया था। इसके चलते रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा था, लेकिन अब तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड! जानें मौसम का हाल

उत्तर से आने वाली हवाओं का दिख रहा था असर

मौसम में ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं रही हैं। इन हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इसका सीधा असर रात के तापमान पर पड़ेगा और न्यूनतम पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल ठंड बढ़ने की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *