BREAKING CG NEWS

NITIN NABIN CG VISIT: 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्मृति ईरानी संभालेंगी तैयारियों की कमान

Share this

NITIN NABIN CG VISIT, BJP national president to visit Chhattisgarh on November 15, Smriti Irani to take charge of preparations

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी।

 

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन में तैयारियां शुरू हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। बताया जा रहा है कि वे सीधे धरमजयगढ़ जाएंगी और कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगी।

धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नितिन नबीन की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का पहुंचना संगठन की तैयारियों को लेकर भाजपा की गंभीरता को दर्शाता है। अब प्रदेश की सियासत में 15 नवंबर के इस दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *