The unique love of husband and wife! Ravi Tiwari and Dr. Jyoti Tiwari have been keeping Nirjala Karwa Chauth for 35 years
रायपुर: बैरन बाजार निवासी रवि तिवारी जो कि श्री सीमेंट से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से सेवा निवृत हुए है अपनी पत्नी डॉ ज्योति रवि तिवारी जो शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पद से सेवा निवृत्ति हुई है। दोनों ही पिछले 34वर्षों से लगातार निर्जला करवाचौथ का उपवास रखते आ रहे है यह उनका 35 वा वर्ष है। चांद दिखने के बाद विधि वत पूजा आदि के उपरांत ही दोनों एक दूसरे को पानी पिला कर उपवास को छोड़ते है। पुरुष प्रधान भारतीय समाज में यह एक किसी भी पति द्वारा अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए अनुकरणीय पहल है। आज तो बहुत लोग करने लग गए है किंतु जब इन्होंने शुरुवात की थी आज से 35साल पहले उस समय समाज के लिए अजूबा ही था।
।इस समय इस करवा चौथ पर उनकी बिटिया वर्णिका और दामाद गौरव गुप्ता भी साथ में रहे जो अमेरिका में रहते है शादी के बाद पहली बार इस मौके पर उपस्थित हुए है उल्लेखनीय है कि उक्त दोनों भी शादी के बाद लगातार अमेरिका में भी करवा चौथ का उपवास करते रहे है वह भी निर्जला व्रत। भारतीय संस्कारों को जीवत रखा है गर्व के साथ।

