BREAKING CG NEWS

TRANSFER NEWS: EOW-ACB से 12 पुलिसकर्मियों की छुट्टी, गृह विभाग में वापसी का आदेश जारी

Share this

TRANSFER NEWS: 12 policemen discharged from EOW-ACB, order to return to the Home Department issued

TRANSFER NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग को वापस कर दी है। इस संबंध में जेडी से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस की गई हैं। इनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों की लौटाई गई सेवाएं

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी पहले आदेश में निरीक्षक वीरेंद्र चंद्रा, शरद चंद्रा, बृजेश कुशवाहा, संतराम सोनी और उमेंद्र टंडन के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरे आदेश में निरीक्षक पौरुष पुर्रे और सौरभ द्विवेदी, उप निरीक्षक जितेंद्र नंदे, सहायक उप निरीक्षक निर्भय लाल ध्रुव तथा आरक्षक अभिषेक कुमार, रितेश दीवान और सोहन ध्रुव की सेवाएं गृह विभाग को वापस की गई हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *