- शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद
प्रकाश नाग/ केशकाल : राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एस राठौड़ जी की अनुशंसा पर केशकाल के विनीत कुमार पिल्ले को कोंडागांव के जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर विनीत पिल्ले ने कहा कि मुझे कोंडागांव जिलाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एस राठौड़ जी, प्रदेश महासचिव राजेंद्र पांडेय जी व समस्त शीर्ष पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। पिल्ले ने कहा कि गौ सेवा एवं संवर्धन के साथ राष्ट्र की एकता अखंडता व अस्मिता की रक्षार्थ सर्वस्व समर्पण ही हमारा उद्देश्य है। इस नियुक्ति पर आकाश मेहता, रामेश्वर उसेण्डी, नवदीप सोनी, प्रशांत अग्निहोत्री, विवेक चौबे, अविनाश सोनी, संतु देवनाथ, ऋषभ तिवारी, चंदन सोनी सहित सभी लोगो ने शुभकामनाएं दी।