Rehan Vadra Controversy: Ruckus over Rehan Vadra’s exhibition, 74 photos of the protest removed!
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीकानेर हाउस के प्रबंधन ने उन्हें अपनी प्रदर्शनी से कलाकृतियों का एक बड़ा हिस्सा हटाने के लिए कहा। इन कलाकृतियों में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और अन्य प्रदर्शनों को दिखाया गया था।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट में रेहान ने लिखा, “पांच घंटे पहले बीकानेर हाउस प्रबंधन ने मुझे अपने शो नो आइडिया इज फाइनल में प्रदर्शित कलाकृतियों के एक बड़े हिस्से को हटाने के लिए मजबूर किया। इन तस्वीरों में दिल्ली में युवाओं के विरोध प्रदर्शन दिखाए गए थे। जाहिर है, यह कंटेंट आपत्तिजनक है। उन्होंने मुझसे तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने के लिए भी कहा। मैंने मना कर दिया है। मैं भारतीय ध्वज की तस्वीर नहीं हटाऊंगा।”
‘प्रोटेस्ट के फोटो का पूरा कलेक्शन किया जाएगा प्रदर्शित’
रेहान ने कहा कि फिलहाल यह शो आंशिक रूप से जारी रहेगा और अगर जरूरत पड़ी तो वह कोई दूसरी जगह ढूंढ लेंगे और विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरों का पूरा कलेक्शन प्रदर्शित करेंगे।

