BREAKING CG NEWS

CG NEWS: पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी! मचा हड़कंप

Share this

CG NEWS: Naxalite hanged himself in a rehabilitation center! Created a stir

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुनर्वास केंद्र में रह रहे एक आत्मसमर्पित नक्सली ने आत्महत्या कर ली।  मृतक की पहचान26 वर्षीय नरसू बोडू पिता लक्ष्मैया बोडू, निवासी कामकानार थाना गंगालूर क्षेत्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, नरसू बोडू ने 27 फरवरी 2025 को बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद वह पुनर्वास केंद्र में रह रहा था। इसी दौरान उसने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मृतक

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बीजापुर भेज दिया है। मौके पर पहुंची FSL टीम ने भी आवश्यक जांच की। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। बीजापुर थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *