Ramavatar Tiwari and Apoorva Tiwari of Chhattisgarh Watch felicitated at Sadhana News’ Ras Garba
रायपुर। हिंदी न्यूज चैनल साधना न्यूज द्वारा आयोजित रास गरबा कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में न्यूज चैनल पार्टनर दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच और खबर चालीसा की टीम भी शामिल हुई और आयोजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर साधना न्यूज के हेड राजीव गांधी और उनकी पूरी टीम ने दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के प्रेस संपादक रामावतार तिवारी और डायरेक्टर अपूर्व तिवारी का सम्मान किया।

बता दें कि कार्यक्रम में बीजेपी नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर और बीजेपी मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

