UP Assembly Election: Big decision in Priyanka Gandhi’s meeting! Congress preparing to contest 200+ seats in UP
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश के नेताओं की हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि फिलहाल पार्टी 200 सीटों पर चुनाव की तैयारी करेगी और गठबंधन की विकल्प भी खुला रखेगी।
प्रदेश प्रभारी बनने के बाद राजेंद्र पाल गौतम लगातार गठबंधन को लेकर बराबरी व समानता की बात कर रहे हैं। सपा की तरफ से अभी तक कांग्रेस के 50 से 55 सीटें दिए जाने की बात सामने आ रही है। गठबंधन का फैसला दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा।
इस बारे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रभारी पहले भी बयान जारी कर चुके हैं। सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस ने अपनी वरीयता वाली सीटों की सूची तैयार करने की रणनीति तैयार की है।
पार्टी महासचिव के साथ दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने राज्य की उन सीटों पर चर्चा की जिन पर कांग्रेस चुनाव जीत सकती है।
साथ ही पार्टी की तैयारी और सपा के साथ सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा की गई। पार्टी के सूत्रों के अनुसार संगठन के विस्तार पर भी कांग्रेस नेताओं ने मंथन किया है।
वोट चोरी व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में पहली नवंबर को कांग्रेस की होने वाली रैली में उत्तर प्रदेश से 25 हजार कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। इस रैली के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनाएगी और संगठन में बदलाव भी करेगी। राष्ट्रीय महासचिव ने निर्देश दिए हैं कि रैली में उत्तर प्रदेश से कम से 25 हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को सुनिश्चित कराया जाए।

