BREAKING देश दुनिया वॉच

Jammu Kashmir Encounter: कुपवाड़ा में LoC पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Share this

Jammu and Kashmir Encounter: Encounter on LoC in Kupwara, security forces kill two terrorists

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। बता दें कि घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है। केरन सेक्टर में सीमा पार से चुपके से दाखिल होने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक दल को जवानों ने समय रहते भांप लिया और मुंहतोड़ जवाब दिया।

सीमा पर सेना का कड़ा पहरा जारी है और पूरे इलाके को सील कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक खबर है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। पुलिस की ओर से आतंकियों को रोकने का ये बड़ा प्रयास है।

शनिवार की सुबह शुरू हुई मुठभेड़

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में LoC के पास सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद, शनिवार तड़के जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा और उन्हें रोक लिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *