BREAKING CG NEWS

ACCIDENT NEWS: 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस, हादसे में 8 यात्रियों की मौत

Share this

ACCIDENT NEWS: Bus falls into 15-feet deep drain, 8 passengers died in the accident

जयपुर। राजस्थान में कोटा में शनिवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से मुंबई जा रही एक पैसेंजर बस कोटा जिले में कराड़िया के पास 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया, ‘अब तक 8 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया है। सभी गंभीर मरीजों को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है।’

खाई में गिरी अनियंत्रित बस

राजस्थान के कोटा जिले में कराडिया के पास से ये बस दिल्ली से मुंबई जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास, सिमलिया पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही आपातकालीन कर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। नाले में जमा गाद और पानी के कारण बचाव कर्मियों को लोगों को निकालने में काफी मुश्किल हुई। क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकालने और उसमें फंसे यात्रियों को बचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया।

बचाव अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सिमलिया स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) नंद सिंह ने बताया, ‘हादसे के समय मिनीबस में लगभग 17 यात्री सवार थे।’

SHO ने बताया कि घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और MBS अस्पताल सहित नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में ले जाया जा रहा है। उन्हें जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस तैनात की गई।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, बस चलाते समय ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस नाले में गिर गई। मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *