BREAKING CG NEWS

Delhi Tiranga March: अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च पर पुलिस का पहरा

Share this

Delhi Tiranga March: Abhijeet Deepke and Neha Bora in custody, police guard the Tiranga march in Connaught Place

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तिरंगा यात्रा के लिए निकले अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। दीपके के साथ ही दिल्ली पुलिस ने नेहा बोर को मंडी हाउस से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसके लिए दीपके व अन्य सीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी।

जानकारी के अनुसार, दीपके जैसे ही अपने घर से बाहर निकले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस पर दीपके ने पुलिस से सवाल किया कि आप मुझे क्यों हिरासत में ले रहे हो? तब पुलिस ने कहा कि प्रिवेंटिव मेजर के तहत आपको गिरफ्तार कर रहे हैं।

तब अभिजीत ने पूछा कि मैं को कानून नहीं तोड़ रहा और अकेला जा रहा हूं फिर आप मुझे क्यों ले जा रहे हैं। तो पुलिस ने बोला कि आप वहां नहीं जा सकते। इस पर पुलिस ने कहा, मैं तो वहां जा ही नहीं रहा। आप बता दीजिए कहां जाना है।

पूरा सीपी छावनी में तब्दील

कनॉट प्लेस के आउटर, मिडिल और इनर सर्किल में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पूरे कनॉट प्लेस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सेंट्रल पार्क का नजारा देखने लायक है।

पार्क के हर गेट से लेकर अंदर और बाहर चप्पे चप्पे पर दिल्ली पुलिस आए अर्द्ध सैनिक बलों की महिला और जवान की तैनाती की गई है जिससे कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है

सभी दुकानों ,पार्किंग, फुटपाथ के अलावा जगह जगह पुलिस ही पुलिस दिख रही है। वहीं इनर सर्कल पर तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है।

छिपाकर तिरंगा लाकर नारेबाजी करने वाले हो रहे डिटेन

पुलिस किसी को भी तिरंगा यात्रा नहीं निकालने दे रही है। जो लोग छिपाकर इनर सर्किल में आकर तिरंगा निकाल कर नारेबाजी करना शुरु करते हैं ,उन्हें तुंरत पकड़ कर हिरासत में ले लिया जा रहा है। किसी को घूम घूम कर यात्रा नहीं निकालने दिया जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *