BREAKING CG NEWS

PM मोदी पर खरगे का तीखा हमला, ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाकर CJI से मिलने का किया ऐलान

Share this

Kharge’s scathing attack on PM Modi, accuses him of ‘vote theft’ and announces to meet the CJI

नई दिल्ली: मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता को कमजोर करके ‘वोट चोरी’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया है कि वह और राहुल गांधी सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे।

CJI सूर्यकांत से करेंगे मुलाकात खरगे

पत्रकारों से बात करते हुए खरगे ने कहा कि दोनों नेताओं ने CJI को औपचारिक रूप से पत्र लिखकर शाम 4:00 से 5:00 बजे के बीच मिलने का समय मांगा है ताकि न्यायपालिका को देश में लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा ‘कल हम भारत के मुख्य न्यायाधीश से मिलने जा रहे हैं। मैंने पत्र लिखा है और राहुल जी ने भी पत्र लिखा है। हमने शाम 4:00 से 5:00 बजे के बीच का समय निर्धारित किया है। हम उन्हें परिस्थितियों से अवगत कराएंगे। हम उनसे कुछ भी नहीं मांग सकते; केवल हाथ जोड़कर ही हम अपना निवेदन करेंगे।’

CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या बोले खरगे

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए, खरगे ने उन पर साथी चुनाव आयुक्तों की आवाज़ दबाने और चुनाव आयोग को स्वतंत्र निर्णय लेने से रोकने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा ‘CEC एक संवैधानिक निकाय है। वे स्वतंत्र हैं। वे स्वतंत्र निर्णय ले सकते हैं। लेकिन वह उन्हें स्वतंत्र निर्णय लेने नहीं दे रहे हैं। सीईसी के दो सदस्यों ने आयोग की कार्यप्रणाली, अनियमितताओं और सदस्यों की राय को खुलेआम उजागर किया है, लेकिन आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।’ उन्होंने आगे दावा किया कि सत्ताधारी दल को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए इस संस्था से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने कहा ‘ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि वह ‘वोट चोरी’ जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने जो भी ‘वोट चोरी’ की है, उसी के दम पर उन्होंने केंद्र और राज्यों में सरकार बनाई है।’

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *