BREAKING CG NEWS

RIYADH AIRPORT ATTACK: सऊदी अरब में मिसाइल हमले से भारी तबाही, 12 की मौत और 309 लोग घायल

Share this

RIYADH AIRPORT ATTACK: Missile attack in Saudi Arabia causes massive destruction, 12 killed and 309 injured

रियाद। सऊदी अरब के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 309 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएसीए) ने इसकी पुष्टि की है।

सीएसीए के अनुसार, मृतकों में 4 सऊदी नागरिक शामिल हैं। बाकी पीड़ितों में 2 बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फलस्तीन और सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं। कई घायल गंभीर हालत में हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हमले के बाद एयरपोर्ट पर संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। यात्रियों को निकाला गया और दर्जनों एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, रियाद के लिए उड़ानें अन्य जगहों पर डायवर्ट की जा रही थीं।

24 घंटों में 225 उड़ानें रद

हाल के हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत भी हुई थी। उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। उड़ान निगरानी वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, रियाद हवाई अड्डे पर पिछले 24 घंटों में 225 उड़ानें रद हुईं।

फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा समूह और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस सहित कई कंपनियों ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित की हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों को एयरपोर्ट और उसके आस-पास के इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

सऊदी अरब में बदलते हालात के मद्देनजर एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद आने-जाने वाली उड़ानों का परिचालन रद रखने की अवधि बढ़ा दी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 14 अक्टूबर तक, जबकि एअर इंडिया की उड़ानें 15 अक्टूबर तक रद रहेंगी। दोनों एयरलाइंस ने पहले 10 अक्टूबर तक उड़ानें रद करने की घोषणा की थी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *