BREAKING CG NEWS

RAIPUR GANESH JHANKI: रायपुर में शाम 4 बजे से शराब दुकानें बंद!

Share this

RAIPUR GANESH JHANKI: Liquor shops closed in RAIPUR from 4 pm!

RAIPUR GANESH JHANKI: गणेश उत्सव के समापन के साथ राजधानी रायपुर में आज विसर्जन झांकियां निकाली जाएंगी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। गणेश विसर्जन के मद्देनजर रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र की शराब दुकानें, बार और क्लब बार शाम 4 बजे के बाद बंद रहेंगे। रायपुर कलेक्टर की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार, यह फैसला बड़े जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।

प्रशासन के मुताबिक, बड़े विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर और बिरगांव निगम क्षेत्र में संचालित शराब दुकानों के साथ बार और क्लब बार को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। विसर्जन के दिन शाम 4 बजे के बाद इन प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं होगा। प्रशासन ने लोगों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *