ACCIDENT NEWS: Truck and bike collide on Balod bypass, a young man died in an accident
ACCIDENT NEWS: बालोद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बालोद बाईपास से बघमरा-पड़कीभाट मार्ग पर गुलाब ढाबा के पास अंधा मोड़ में हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान प्रीतम मंडावी, उम्र 45 वर्ष, ग्राम नेवारी खुर्द निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीतम अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 24 डब्ल्यू 7484 से बालोद से अपने घर की ओर जा रहा था, तभी गुलाब ढाबा के पास अंधा मोड़ पर उसकी बाइक ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीएल 2700 के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक शराब के नशे में था।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा और 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को थाने लाया और मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास से बघमरा-पड़कीभाट मार्ग पर दो जगह बेहद खतरनाक मोड़ हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं की जाती और न ही सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सांकेतिक बोर्ड लगाने और झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।

