Cyclone Arnab Alert: The year’s first storm has formed at sea! Two states face the highest threat from ‘Arnab’.
Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर तबाही की सुगबुगाहट तेज हो गई है. यहां बन रहे भारी दबाव और डिप्रेशन के चलते ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तबाही का खौफनाक मंजर पैदा हो रहा है. आपदा को देखते हुए ओडिशा के 7 जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. जबकि राज्य के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. राज्य सरकार ने आपातकालीन टीमों को अलर्ट कर दिया है.
भारत के तटीय इलाकों में फिर तबाही का तूफान उठ रहा है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का खतरा पैदा हो गया है. कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से समंदर में सैलाब का डर पैदा हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम का ये सिस्टम और मजबूत हो सकता है और आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जो अगर तबाही मचाएगा तो उसे अर्नब कहा जाएगा. हालांकि वैज्ञानिकों ने बताया कि हालात काफी खराब हैं लेकिन फिलहाल चक्रवात में बदलने की बजाय यह गहरे अवसाद के रूप में ही बना हुआ है.
बुधवार को मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ दबाव पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा. यह 23 सितंबर 2026 की रात को विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के करीब, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से गहरे अवसाद के रूप में टकराएगा. जिसके बाद आपदा की आशंका पैदा हो गई है.
ओडिशा में पहले से ही कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. राज्य सरकार ने इस गहरे संकट से निकलने के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके तहत कम से कम सात जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं और आपातकालीन टीमों को सतर्क कर दिया गया है.
आंध्र प्रदेश पर भी मंडरा रहा खतरा
संभावना जताई जा रही है कि इससे आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके भी प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि यहां भी राज्य सरकार ने तैयारियां बढ़ा दी हैं. गृह और आपदा प्रबंधन मंत्री वंगलापुड़ी अनिता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे चालू रखें और मौसम की निगरानी लगातार करते रहें. उन्होंने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बड़े होर्डिंग्स और जर्जर इमारतों से दूर रहें. भारी बारिश और तूफान के दौरान बताए गए निर्देशों का पालन करें.
अभी तक क्या क्या किया गया है.
जानकारी के मुताबिक अभी तक दोनों राज्यों में आपातकालीन टीमें पहले से सतर्क हैं. आपात स्थिति में काम आने वाली मशीनरी और जरूरी सामान रणनीतिक जगहों पर पहुंचा दिए गए हैं. प्रशासन का पूरा फोकस जान-माल की सुरक्षा पर है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन लगातार अपडेट जारी कर रहा है.
लोगों को सलाह दी जा रही है कि इस तूफान के दौर में गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें, नदियों और निचले इलाकों से दूर रहें और सरकारी निर्देशों का पालन करें. बारिश और हवा की रफ्तार बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ सकती है. इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है.
फिलहाल यह सिस्टम अभी गहरे अवसाद के रूप में है, लेकिन यह कभी भी चक्रवात अर्नब में बदल सकता है. हालांकि मौसम विभाग इसकी निगरानी लगातार कर रहा है. जरूरत पड़ने पर और चेतावनियां जारी की जाएंगी.

