CG NEWS: Young man wanders into another village after slitting his own throat with a sickle; says, “Someone is coming to kill me.”
CG NEWS: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक हसिया से अपनी गर्दन को काटकर पूरे गांव में घुमते रहा। यह पूरा मामला सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव का है।
बता दें कि घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपने घर से निकला था और इसके बाद दूसरे गांव बेलोदी पहुंचा, जहां उसने हसिए से खुद का गला काट लिया और खून से लथपथ पूरे गांव में घूमता रहा।
CG CRIME NEWS: महानदी किनारे शिक्षक की लाश, किसान नेता के भतीजे की सिर कुचलकर हत्या से मचा हड़कंप
काफी समय से था परेशान
घटना की सूचना मिलते ही हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और कह रहा था कि कोई उसे मारने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

