BREAKING देश दुनिया वॉच

ACCIDENT NEWS: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के 4 युवकों की मौत

Share this

ACCIDENT NEWS: Car plunges into 200-meter-deep gorge; 4 youths from the same village killed.

ACCIDENT NEWS: कुल्लू। मनाली के  कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में भयानक सड़क हाड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक एनएच-305 पर सोमवार देर रात कार गहरी खाई में गिर गई जिसमें  चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा हरिपुर के पास हुआ, जहां  शादी से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  हादसा सोमवार देर रात करीब 3:00 बजे पेश आया। कार नंबर एचपी-35-9123 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी ।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।  बचाव दल को लोगों को बाहर निकालने के लिए कई घंटे तक अभियान चलाना पड़ा।

CG ACCIDENT NEWS : शादी समारोह में अफरा-तफरी, महिलाओं सहित कांग्रेस जिला अध्यक्ष को वाहन ने मारी ठोकर

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे में राहुल राणा (25), बाल कृष्ण, विकास उर्फ विक्की और गुंजन, सभी निवासी गांव जाबो, डाकघर कराणा, तहसील आनी, की मौके पर मौत हुई।  दुर्घटना में घायल सुरेश कुमार (28) निवासी जाबो को स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल आनी पहुंचाया गया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *