BREAKING देश दुनिया वॉच

Pakistan Mosque Blast: नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 5 पुलिसकर्मियों समेत 16 की मौत

Share this

Pakistan Mosque Blast: Explosion near mosque during prayers; 16 dead, including 5 police personnel.

इस्लामाबाद। शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट ज़िले के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद के पास हुए धमाके में 5 पुलिस कर्मी समेत 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

साथ ही मामले की जानकारी देते हुए ये भी बताया कि पुलिस के साथ गोलीबारी में अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर (DHQ) अस्पताल के MS ताहिर अली शाह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धमाके में 5 पुलिस कर्मियों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक धमाका शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ और इससे मस्जिद के बाहर एक गड्ढा बन गया। हादसे में घायल लोगों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बचाव कर्मियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धमाके से मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक दीवार भी गिर गई।

अधिकारियों ने कहा कि धमाके वाली जगह पर बचाव कार्य चलाया जा रहा था, इसी बीच घटना के बाद अधिकारियों ने कोहाट-हंगू रोड को सभी तरह के ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है। कोहाट में DHQ प्रशासन ने इमरजेंसी लागू कर दी है क्योंकि घायलों को इलाज के लिए लाया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *