JOB NEWS: Job opportunities for candidates ranging from 10th-pass to graduates; direct recruitment for 140 posts.
मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फील्ड ऑफिसर के 50 पद के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

