Raipur Bulldozer Action: Bulldozer rolls into Rawatpura Phase-2; action taken against 40 houses built without approved plans.
रायपुर. राजधानी के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची है. नक्शा पास कराए बिना निर्माण किए गए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. निगम अधिकारियों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है.
40 मकानों को थमाया गया नोटिस
जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकानों को नोटिस जारी किया था. इन मकानों के मालिकों ने बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराया है. नोटिस के बाद अब निगम की टीम आज कार्रवाई करने पहुंची है.

