Net tightens around Abhishek Banerjee’s PA Sumit Roy; CID arrests him following SC verdict.
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जमीन से जुड़े एक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के तुरंत बाद राज्य की सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव सुमित रॉय को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई साल्बोनी में सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में की गई है।
समझिए क्या है पूरा मामला
अधिकारियों के मुताबिक, सीआईडी की टीम ने सुमित रॉय को कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से हिरासत में लिया। साल्बोनी में जमीन घोटाले के इस मामले में सीआईडी पहले भी कई बार सुमित रॉय को पूछताछ के लिए समन भेज चुकी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त को सुमित रॉय की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। लेकिन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया और गिरफ्तारी पर लगी रोक का आदेश भी वापस ले लिया। कोर्ट के इस फैसले के तुरंत बाद सीआईडी ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

