BREAKING CG NEWS

Deepak Baij का BJP पर पलटवार! ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर बोले- असली फूफा तो आप लोग हैं

Share this

Deepak Baij hits back at the BJP! Responding to the ‘disgruntled uncle’ (naraz phupha) remark, he said, “You are the real ‘disgruntled uncles’.”

रायपुर। भाजपा के सोशल मीडिया पर कांग्रेस को ‘नाराज फूफा’ बताए जाने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नाराज फूफा तो पूरे देश की जनता है. प्रदेश और देश की जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है. जनता को जेन्युइन मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा इस तरह की बातें कर रही है.

दरअसल, बीजेपी ने सोशल मीडिया पर रैप सॉन्ग वीडियो जारी किया है. इसमें सरकार की आलोचना करने वालों को नाराज फूफा बताया गया है. इस पर मीडिया के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि फूफा किसे कह रहे हैं, असली फूफा तो आप लोग (भाजपा) हैं. नकली पेट्रोल बेचा जा रहा है, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए हैं. डबल इंजन की सरकार से जनता परेशान है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *