BREAKING CG NEWS

NAXALI NEWS: नक्सलियों की साजिश बेनकाब, सुरक्षाबलों ने बरामद किया डंप

Share this

NAXALI NEWS: Naxal plot exposed; security forces recover a dump.

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुष्पपाल क्षेत्र के जंगलों में नक्सल डंप मिला है. जवानों ने कार्रवाई के दौरान पिस्टल, बारूद, वायर, वॉकी-टॉकी समेत अन्य सामग्री बरामद किया है.

भले ही छत्तीसगढ़ में नक्लवाद समाप्त हो गया है, लेकिन जमीन के नीचे अभी भी नक्सिलयों द्वारा छिपाए गए हथियार मौजूद है. इनकी बारमदगी के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. इस बीच रविवार को जवानों ने पुष्पपाल क्षेत्र के घने जंगल में अभियान के दौरान नक्सल डंप बरामद किया.

जानकारी के मुताबिक, नक्सल डंप में भारी विस्फोटक सामाग्री बरामद की गई है. बीडीएस की मदद से सभी सामाग्री को डंप से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसमें पिस्टल, लगभग 6 वॉकी-टॉकी, बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले वायर और भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया है. पुलिस जल्द ही इस कार्रवाई को लेकर खुलासा करेगी. फिलहाल अभियान के बाद सभी जवान कैंप में वापस सुरक्षित लौट आए हैं.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *