BREAKING CG NEWS

NTPC Korba Power Update: NTPC कोरबा में बड़ी राहत! 36 घंटे बाद 3 यूनिट से शुरू हुआ बिजली उत्पादन

Share this

NTPC Korba Power Update: Major relief at NTPC Korba! Power generation resumed from 3 units after 36 hours.

NTPC Korba Power Update: कोरबा। 36 घंटों की मशक्कत के बाद एनटीपीसी कोरबा की ट्रिप हुई सात इकाइयों में से तीन को सुधार लिया गया है. इसके साथ ही इन तीनों यूनिटों से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है. शेष चार इकाइयों को सुधारने का काम जारी है.

एनटीपीसी प्लांट की 3 इकाइयों को दोपहर 2 बजे तक बहाल कर लिया गया. इनमें से 500 मेगावाट की दो और 200 मेगावाट की एक यूनिट से 1200 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया है. इसके साथ ही 2600 मेगावाट क्षमता वाले एनटीपीसी कोरबा ब्लैकआउट के बाद बड़ी राहत मिली है.

NTPC Korba की सभी 7 इकाइयां बंद! छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी उषा घोष ने पुष्टि करते हुए बताया कि 3 यूनिटों की बहाली कर ली गई हैं. बाकी यूनिटों की बहाली जारी है. बता दें कि पावर ग्रिड कार्पोरेशन के ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान आए फाल्ट से सभी यूनिटें ट्रिप हुई थीं.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *