BREAKING CG NEWS

NTPC Korba की सभी 7 इकाइयां बंद! छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

Share this

All 7 units of NTPC Korba shut down! Power supply affected in several states, including Chhattisgarh.

कोरबा। इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण बंद हुई कोरबा एनटीपीसी पावर प्लांट की सभी सातों इकाइयां को शनिवार सुबह तक ठीक नहीं किया जा सका है. सातों इकाइयों के बंद होने से न छत्तीसगढ़ समेत दूसरे प्रदेशों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.

बताया गया कि पावर ग्रिड कार्पोरेशन द्वारा ब्रेकर की जांच के दौरान आई इलेक्ट्रिकल खराबी के कारण सभी इकाइयां ट्रिप हो गई हैं. सभी इकाइयों को फिर से चालू करने की प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि यह देर रात तक पूरी हो जाएगी.

CG NEWS : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

बताया गया कि सभी सात इकाइयों में बिजली गुल जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है. बहाली की प्रक्रिया चल रही है, और इकाइयों को एक-एक करके फिर से चालू किया जाएगा.

बता दें कि एनटीपीसी कोरबा की स्थापित क्षमता लगभग 2,600 मेगावाट है। इसमें 500 मेगावाट की चार इकाइयां और 200 मेगावाट की तीन इकाइयां हैं. इस संबंध में आज सुबह जब एनटीसीपी कोरबा जनसंपर्क अधिकारी उषा घोष से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि संयंत्र की बंद इकाइयों को सुधारने का कार्य जारी है. इस संबंध में शाम तक अपडेट दिया जाएगा.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *