Jhiram Valley Case: Verdict on the Jhiram incident today! All eyes on the NIA court’s decision.
Jhiram Valley Case: जगदलपुर/रायपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की स्पेशल कोर्ट आज, 5 सितंबर को फैसला सुना सकती है. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसके बाद 31 अगस्त को इस झीरम कांड पर कोर्ट का फैसला आना था. लेकिन कोर्ट ने आज तक के लिए अपना फैसला टाल दिया था.
मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध चला अभियोजन
बता दें कि झीरम कांड में कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन चला, इनमें से एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई हुई. मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं.
Jhiram Valley Attack: 13 साल बाद झीरम कांड में इंसाफ की घड़ी! 10 अगस्त को आखिरी बहस
गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर चली अंतिम बहस के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा है. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय आरोपियों को दोषी ठहराता है, या फिर उन्हें राहत मिलती है.

