BREAKING CG NEWS

TRANSFER NEWS: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल

Share this

TRANSFER NEWS: Major reshuffle in the Department of Women and Child Development.

TRANSFER NEWS: रायपुर. प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इनमें उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक का नाम शामिल है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया गया. इस ट्रांसफर लिस्ट में जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही उप संचालक के रूप में चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को संचालनालय में पदस्थ किया गया है. इनके अलावा श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जिला स्तर पर बदलाव

जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) के पद पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. अशोक पांडेय को दुर्ग, वरुण नागेश को गरियाबंद और राजकुमार जाम्बुलकर को राजनांदगांव का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है. वहीं लुपेन्द्र महिनाग को प्रभारी DPO धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को प्रभारी DPO बेमेतरा, अतुल दाण्डेकर को प्रभारी DPO सक्ती और अनुकूल पांडेय को प्रभारी DPO जशपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *