NEPAL FLOOD: Horrifying scenes from the Nepal floods! 24 bodies recovered from a single house.
NEPAL FLOOD: काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ को कई दिन गुजर चुके हैं, लेकिन तबाही का खौफनाक मंजर अब भी कायम है। वहां अब भी भीषण मंजर के बीच जिंदगियां तलाशने का काम चल रहा है। करीब चार हजार लोग अभी भी लापता हैं।
रेस्क्यू एजेंसियों के अनुसार, अब तक करीब 939 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नुवाकोट जिले में रेस्क्यू के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नेपाल के एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, नुवाकोट जिले के भोटे कोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिदुर नगर पालिका-10 (वेत्रवंती) में एक ही घर के मलबे से 24 शव निकाले गए हैं।
Nepal Flood: तबाही के बीच भारत की मदद, C-130 विमान से नेपाल पहुंची 10 टन राहत सामग्री
नुवाकोट के एसपी बिपिन रेग्मी ने बताया कि बरामद किए गए शवों में 13 महिलाएं, 11 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो सकी है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल भेज दिया गया है।

