BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: धार्मिक टिप्पणी पर मचा बवाल! भगवान शिव-राम पर पोस्ट करने वाले युवक पर FIR

Share this

CHHATTISGARH: Uproar over religious remarks! FIR against youth for posts about Lord Shiva and Lord Ram.

CHHATTISGARH: कटघोरा. कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर भगवान शिव और राम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में युवक नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Read more:- ARUN PANNALAL ARRESTED : भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी! अरुण पन्नालाल की जमानत खारिज

जानकारी के मुताबिक, सावन पर्व में मांस सेवन को लेकर एक वीडियो आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इस पोस्ट से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिकसेना समेत कई पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

FIR दर्ज

शिकायतकर्ताओं का साफ तौर पर कहना है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव और सनातन देवी-देवताओं पर इस तरह की टिप्पणी से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने आरोपी नितेश मिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत FIR दर्ज कर ली है. आगे की कार्रवाई जारी दी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *