BREAKING CG NEWS

ARUN PANNALAL ARRESTED : भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी! अरुण पन्नालाल की जमानत खारिज

Share this

ARUN PANNALAL ARRESTED: Derogatory remarks about Lord Shiva prove costly! Arun Pannalal’s bail plea rejected.

ARUN PANNALAL ARRESTED: रायपुर। भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज हो गई. इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है.

भाजपा पदाधिकारियों ने अरुण पन्नालाल और हंसराज गोयल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में बीती रात एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार करने के बाद आज सीजीएम आनंद सिंह की कोर्ट में पेश किया. सीजीएम ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें 21 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया है.

वहीं, सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल पर भी एफआईआर दर्ज की गई है. हंसराज गोयल की आईडी के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है. DCP पटेल के मुताबिक, विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *