प्रांतीय वॉच

पत्नी को जलाकर मारने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपी पति को भेजा गया जेल

Share this
जांजगीर-चाम्पा : नैला उपथाना पुलिस ने सिवनी गांव में आग से जलाकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति शिवकुमार बरेठ को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस की पूछताछ में बताया कि आरोपी पति ने अवैध सम्बन्ध के कारण अपनी पत्नी की हत्या की थी. दरअसल, 17 जून 2020 को  घटना हुई थी और 21 जून को बिलासपुर सिम्स में पत्नी बसन्ती बाई की मौत हुई थी. मौत के पहले उसने मजिस्ट्रियल बयान में पति द्वारा जलाने की बात कही थी.मामले की जांच के बाद आरोपी पति शिवकुमार बरेठ को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध सम्बन्ध था और समझाने के बाद भी वह नहीं मानी, जिसके बाद पति ने माचिस से जलाकर आग लगा दी थी.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *