BREAKING CG NEWS

जीके इलेक्ट्रिक ने रायगढ़ में नई अधिकृत डीलरशिप का शुभारंभ किया

Share this

रायगढ़: जीके इलेक्ट्रिक ने रायगढ़ में अपनी नई अधिकृत डीलरशिप अमर ईवी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय श्री ओ. पी. चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अमर परवानी एवं श्री पुनीत परवानी (डायरेक्टर, जीके ग्रुप), श्री जीवनधन चौहान (महापौर) तथा श्री डिग्री लाल साहू (चेयरमैन, नगर निगम) सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

श्री मनीष उदासी के नेतृत्व में संचालित यह डीलरशिप पूर्ण 3S (Sales, Service & Spares) सुविधा से सुसज्जित है, जहां ग्राहकों को वाहन बिक्री, सर्विस एवं जेन्युइन स्पेयर्स की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

 

इस अवसर पर श्री अमर परवानी ने कहा कि जीके इलेक्ट्रिक का उद्देश्य किफायती, भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराकर लोगों की आजीविका को सशक्त बनाना तथा स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण में योगदान देना है।

 

श्री पुनीत परवानी ने कहा कि रायगढ़ डीलरशिप का शुभारंभ कंपनी के ग्राहक-केंद्रित विस्तार और मजबूत सर्विस नेटवर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्तमान में जीके इलेक्ट्रिक के 5,000 से अधिक संतुष्ट ग्राहक कंपनी पर अपना विश्वास जता चुके हैं। इसी विश्वास और सफलता के आधार पर कंपनी अब छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा में अपने डीलर एवं सर्विस नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है।

 

जीके इलेक्ट्रिक, जीके ग्रुप का हिस्सा है, जो वर्ष 1960 से ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान रखता है। कंपनी किफायती, भरोसेमंद और टिकाऊ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के माध्यम से लास्ट-माइल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *