प्रांतीय वॉच

प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय युवक ने खाया जहर, हॉस्पिटल में भर्ती

Share this
प्रकाश नाग/ केशकाल : घर मे शादी पार्टी कार्यक्रम की तैयारी चल ही रही थी कि 24 वर्षीय युवक ने कीटनाशक जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया यहां पूरा मामला कोरगांव गादीपारा का है फिलहाल युवक का केशकाल अस्पताल में ईलाज जारी है । प्राप्त जानकारी अनुसार कोरगांव गादीपारा निवासी इन्द्रसेन मरकाम उम्र 24 वर्ष जो कि बुधवार को अपने चाचा के बेटे का शादी पार्टी कार्यक्रम में काम कर रहा था कि अचानक युवक ने खेतो में उपयोग करने वाले कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिसे गंभीर हालात में केशकाल अस्पताल में भर्ती किया गया जिसका ईलाज जारी है । बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाया है फिलहाल केशकाल पुलिस अस्पताल पहुच कर परिवार वालो से पूछताछ कर रही है जाँच उपरांत ही जहर सेवन करने का कारण पता चलेगा ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *