BREAKING CG NEWS

अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा के के रोड मौदहापारा

Share this

रायपुर – अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह चौक तक केमध्य के मार्ग को कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा. नागरिक इस मार्ग को के के रोड मौदहापारा के नाम विगत कई वर्षो से जानते हैँ, किन्तु यहां मार्ग के नामकरण से सम्बंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था.

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने सनातन धर्म के सेवक स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के परिवारजनों द्वारा विगत दिनों उनके ब्राम्हणपारा वार्ड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्हें कृष्ण कुमार शर्मा के परिवारजनों ने इस ओर ध्यान आकृष्ट करवाया एवं रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी से मार्ग में कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका लगवाने का अनुरोध किया, इसे रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने तत्काल संज्ञान में लिया एवं नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ से इस पर चर्चा कर उन्हें के के रोड मौदहापारा में कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग की नामपट्टीका तत्काल बनवाकर लगवाने का सुझाव दिया.

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी के सुझाव पर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने तत्काल नगर निगम जोन 2 अधिकारियों को इस पर आवश्यक निर्देश देकर नगर निगम जोन 2 के माध्यम से कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका तत्काल बनवाकर उसे जयस्तम्भ चौक के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के सामने मार्ग के किनारे और फाफाडीह बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज

के सामने मार्ग के किनारे कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका लगवाई.

आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने के के रोड मौदहापारा पहुंचकर वहाँ लगायी गयी कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका का अनावरण रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री कृष्ण कुमार अवधिया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुश्री नीतू शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री आकाश पाण्डेय, सुश्री चांदनी देवांगन एवं जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, सनातन धर्म के सेवक स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के भतीजे श्री अशोक शर्मा एवं उनके अन्य परिवारजनों की उपस्थिति में किया. अब के के रोड मौदहापारा जयस्तम्भ चौक से लेकर फाफाडीह चौक के मध्य का मार्ग कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के रूप में जाना जायेगा. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी की त्वरित पहल पर कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका का अनावरण किया गया एवं रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के परिवारजनों से किया गया वादा पूर्ण हुआ.

नामकरण पट्टीका अनावरण के अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने सनातन धर्म के सेवक स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के भतीजे श्री अशोक शर्मा को श्रीफल एवं शाल प्रदत्त कर सम्मानित किया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *