देश दुनिया वॉच

Bhilai Steel Plant Accident: भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा! रेल मिल में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत

Share this

Bhilai Steel Plant Accident: भिलाई स्टील प्लांट में शनिवार को एक नियमित कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्मचारी की मौत करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सहकर्मियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *