CG Assembly LIVE: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पिंक ई-रिक्शा में विधानसभा पहुंचे.
विधानसभा रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पिंक ई-रिक्शा के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. यह उनके लिए रोजगार का बेहतर माध्यम साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. इसके साथ उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पिंक ई-रिक्शा का उपयोग करें, जिससे पिंक दीदियों को रोजगार के अवसर मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

