देश दुनिया वॉच

RAIPUR NEWS: स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 10 ठिकानों पर मारा रेड

Share this

RAIPUR NEWS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में संभावित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पश्चिम क्षेत्र में संचालित 10 स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई। पुलिस ने कर्मचारियों के पहचान पत्र, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य वैधानिक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। साथ ही संचालकों को कर्मचारियों का सत्यापन कराने, रिकॉर्ड अद्यतन रखने और सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। अभियान में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने इन थाना क्षेत्रों में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक वैधानिक अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी स्पा सेंटर शासन द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं तथा वहां किसी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं चल रही है।

संचालकों को दिए गए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को सभी दस्तावेज अद्यतन रखने, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही आगंतुकों का रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित करने और सभी वैधानिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत भी दी गई।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *