देश दुनिया वॉच

CG ACCIDENT NEWS: मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी, हादसे में कई लोग घायल

Share this

CG ACCIDENT NEWS: कोरबा: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 8 बजे मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में 9 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में 12 से अधिक मजदूर सवार थे। जानकारी के अनुसार, रजगामार के दरगा गांव के मजदूर गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्र में काम करने जा रहे थे। बनखेता गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक का नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलटकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह डैमेज हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन के नीचे दबे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पिकअप को सीधा किया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर रजगामार चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूरों में दरगा निवासी उर्मिला कंवर, अंजली कंवर और सरिता मांझी शामिल हैं। अन्य घायल मजदूरों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। घायल सविता ने बताया कि वे सुबह गांव से पिकअप में सवार होकर मजदूरी के लिए निकले थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *