BREAKING देश दुनिया वॉच

INDI Alliance Meeting: INDI गठबंधन की अहम बैठक कल, राहुल से ममता तक होंगे शामिल

Share this

INDI Alliance Meeting: नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDI (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 8 जून को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगी। यह बैठक हालिया विधानसभा चुनावों के बाद गठबंधन की पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है, ऐसे समय में जब कई सहयोगी दलों के बीच मतभेद भी सामने आए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने भाग लेने की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, ‘भारत की तरह INDIA जनबंधन भी अपनी विविधता के साथ एकजुट है।’

ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बैठक को लेकर मजबूत समर्थन जताया है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचीं। TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि सभी दल साझा उद्देश्य और स्पष्ट इरादे के साथ बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लोगों के वोट के अधिकार को कमजोर कर रही है। संविधान पर लगातार हमला कर रही है। विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ा रही है और विदेश नीति में राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है। इन मुद्दों पर विपक्षी दल साझा रणनीति बना सकते हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *