BREAKING CG NEWS

Railway News: बिना टिकट यात्रा पड़ी महंगी, रेलवे ने 15 दिन में ठोका 18 लाख रुपये का जुर्माना

Share this

Railway News: रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से 21 मई से 4 जून 2026 तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया गया। अभियान के दौरान 15 दिनों में कुल 2,836 मामलों में कार्रवाई करते हुए 18 लाख से अधिक रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया।

यह अभियान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक बिजय कुमार के निर्देश पर संचालित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 2,836 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे रेलवे को 18,09,165 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Read more:- Indian Railway: छत्तीसगढ़ को रेलवे की बड़ी सौगात, ₹7,470 करोड़ का बजट अनुदान मंजूर

रायपुर और भाटापारा स्टेशन पर विशेष जांच

अभियान के तहत 4 जून 2026 को रायपुर और भाटापारा रेलवे स्टेशन पर विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई शामिल रहे। विशेष जांच अभियान के दौरान यहां से गुजरने वाली ट्रेनों तथा प्लेटफॉर्मों पर सघन जांच की गई, जिसमें कुल 594 मामलों में कार्रवाई करते हुए 3,92,850 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इनमें बिना टिकट यात्रा के 407 मामलों से 3,20,330 रुपये, अनियमित टिकट के 136 मामलों से 67,030 रुपये, बिना बुक किए गए लगेज के 11 मामलों से 1,390 रुपये तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने के 40 मामलों से 4,100 रुपये का जुर्माना शामिल है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *