BREAKING CG NEWS

घी खरीदने जा रहा कारोबारी लूट का शिकार, 1.60 लाख से भरा बैग छीनकर भागे 

Share this

रायपुर: कोनी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक खोवा कारोबारी को रोककर उससे 1 लाख 60 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता घी खरीदने के लिए कोनी मे स्थित देवभोग के चिलर पॉइंट जा रहा था। वह 1 लाख 60 हजार रुपए नकद लेकर बाइक से निकला था। तभी बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने कारोबारी के साथ मारपीट की और कैश से भरा बैग छीनने लगे। डरने के बजाये कारोबारी युवक उनसे डटकर मुकाबला करने लगा।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपियों ने मिलकर कारोबारी को बाईक से गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर तेजी से फरार हो गए। हमले मे व्यापारी के सिर और पीठ मे चोट पहुंची है।घटना के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *