ED RAID BREAKING: वेदांता समूह पर प्रवर्तन निदेशालय ने एक्शन लिया है. फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के उल्लंघन से जुड़ी एक जांच के सिलसिले में मंगलवार को ईडी ने वेदांता समूह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. अधिकारियों के अचानक शुरू की गई इस कार्रवाई से बिजनेस सेक्टर में खलबली मच गई है. निवेशकों की नजर अब कंपनी के शेयर पर भी टिकी होंगी, क्योंकि इतनी बड़ी खबर के बाद एक बड़ा एक्शन मार्केट में भी देखने को मिल सकता है.
दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की हो रही जांच
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें मंगलवार सुबह ही वेदांता समूह से जुड़े परिसर पर पहुंच गईं. अधिकारियों के अनुसार ये तलाशी अभियान फेमा के नियमों के उल्लंघन के आरोपों के तहत चलाया जा रहा है. फिलहाल, ईडी के अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को खंगाल रहे हैं और कार्रवाई अभी भी जारी है.

